आज कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने स्कूली बच्चों से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने विधानसभा में घोषणा कि स्कूल प्रशासन द्वारा सप्ताह में 6 दिन मिड-डे मील में अंडे दिए जाने से अटेंडेंस में काफी सुधार होने की बात कहने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार आगामी साल में भी 1,500 करोड़ रुपये का निवेश जारी रखेगी।
अब तक मिल रहे थे 2 दिन
विधानसभा में बजट पेश करते हुए सीएम ने कहा, ‘‘53 लाख स्कूली बच्चों में कुपोषण को कम करने के लिए हफ्ते में 2 दिन अंडे/केले दिए जा रहे थे, जिसे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की मदद से 1,500 करोड़ रुपये की लागत से बढ़ाकर सप्ताह में 6 दिन कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 2025-26 में भी जारी रहेगा।’’
हेल्दी पाउडर के साथ मिलेंगे 5 दिन दूध
उन्होंने यह भी कहा कि गर्म दूध में मिलाकर रागी हेल्थी पाउडर अब तक स्कूली बच्चों को हफ्ते में 3 दिन दिया जाता था, जिसे अब हफ्ते में 5 दिन दिया जाएगा और इसकी कुल लागत 100 करोड़ रुपये होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष राशि श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट द्वारा वहन की जाएगी।
सिद्धरमैया ने आगे कहा कि मिड-डे मील योजना के तहत राज्य के 16,347 स्कूलों में रसोई के नए बर्तन उपलब्ध कराने और रसोई को आधुनिक बनाने के लिए 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:
NEET UG 2025: खत्म हो रहे नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें किन-किन डाक्यूमेंट की होती है जरूरत
बढ़ा दी गई इस बैंक में भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Latest Education News