1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बढ़ा दी गई इस बैंक में भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

बढ़ा दी गई इस बैंक में भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Mar 07, 2025 11:05 am IST,  Updated : Mar 07, 2025 11:05 am IST

सरकारी बैंक में नौकरी करने का मन है और ग्रेजुएशन कंप्लीट हो चुका है तो ये मौका आप अपने हाथ से न जानें दें। यूनियन बैंक ने हाल ही में निकाली गई अप्रेंटिस पदों में आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

Sarkari naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FRREPIK

अगर आप ग्रेजुएट पास हैं और बैंक में नौकरी करना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में निकाली गई अपनी अप्रेंटिस पदों पर भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब इस अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवार 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने का मन बना रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती के जरिए यूनियन बैंक में 2691 पदों पर भर्ती की जानी है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • 1 अप्रैल 2021 के हर हाल में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार की उम्र भी 1 फरवरी 2025 तक 20 से 25 साल के बीच में होनी चाहिए।

Direct Link to apply

कितनी देनी होगी फीस?

इस भर्ती में आवेदन करने जा रहे जनरल/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये और जीएसटी, महिला, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 600+ जीएसटी और PwBD उम्मीदवारों को 400+जीएसटी जमा करना होगा। ये पेमेंट्स आनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

कैसे करना है आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार को यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

फिर होमपेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां अप्रेंटिस पद के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अप्लाई आनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
फिर रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें और सबमिट कर दें।
अब अकाउंट में लॉगइन करें और फॉर्म भर लें।
इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
अंत में पेज को डाउनलोड कर लें और उसकी कॉपी प्रिंट कर रख लें।

ये भी पढ़ें:

कब से शुरू होंगे NEET UG 2025 के लिए करेक्शन डेट, जानें किस-किस ऑप्शन में कर सकते हैं बदलाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन