SSC CGL टियर 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी की जा चुकी है और इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन करने हेतु आपत्ति विंडो भी खुली हुई है। अब स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CGL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं और ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट से भिज्ञ हो सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, SSC CGL टियर I उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2025 के बजाय 21 अक्टूबर 2025 है।
आधिकारिक सूचना
आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "इस सुविधा के चालू रहने की अंतिम तिथि 19.10.2025 (रात्रि 9:00 बजे) से बढ़ाकर 21.10.2025 (प्रातः 11:00 बजे) करने का निर्णय लिया गया है। 16.10.2025 की सूचना में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।"
शुल्क
जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर आपत्तियाँ उठाना चाहते हैं, उन्हें चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए ₹50/- का भुगतान करना होगा। 19 अक्टूबर को रात्रि 9:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएँगे। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत अभ्यावेदन/चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
कैसे करें ऑब्जेक्शन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और विवरण भरें।
- इतना करते ही आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब उत्तर कुंजी की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
- अब उस उत्तर पर क्लिक करें जिस पर आप आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं।
- इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और उसे डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ये भी पढ़ें-
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से कर सकेंगे सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन के लिए आवेदन
Latest Education News