1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से कर सकेंगे सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन के लिए आवेदन

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से कर सकेंगे सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन के लिए आवेदन

 Published : Oct 18, 2025 05:18 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 05:18 pm IST

एसएससी सीएचएसएल टियन 1 परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। आइएइ इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

एसएससी सीएचएसएल टियन 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) टियर वन परीक्षा 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर SSC CHSL टियर वन के परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, SSC CHSL टियर वन परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू होगी।

एसएससी अधिसूचना में कहा गया है, "एसएससी ने उम्मीदवारों के लिए अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चुनने की सुविधा बढ़ाने के लिए स्व-स्लॉट चयन प्रक्रिया भी शुरू की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, उम्मीदवारों को कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और शहर (आवेदन के समय दिए गए 3 विकल्पों में से), तिथि और पाली का चयन करना होगा। कैंडिडेट पोर्टल 22 से 28 अक्टूबर, 2025 तक खुला रहेगा।"

SSC CHSL टियर वन परीक्षा 2025: स्व-स्लॉट चयन के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले SSC पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें
  • इसके बाद उपलब्धता के अनुसार विभिन्न तिथियों और शिफ्टों के स्लॉट दिखाए जाएँगे
  • अब चुनें और सबमिट पर क्लिक करें
  • इसे सेव करें और आगे के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट ले लें।

एसएससी अधिसूचना में कहा गया है, "यदि विकल्पों का प्रयोग करते समय पहले चुने गए 3 शहरों में सभी स्लॉट पहले ही भर चुके हैं, तो उम्मीदवार को वैकल्पिक शहरों की एक सूची दी जाएगी, जहां स्लॉट उपलब्ध हैं और सर्वोत्तम प्रयास के आधार पर, आयोग उस शहर के लिए उम्मीदवार को स्लॉट देगा, बिना किसी विशिष्ट तिथि और शिफ्ट के विकल्प के।"

SSC CHSL टियर वन परीक्षा शेड्यूल 2026: कैसे डाउनलोड करें

SSC CHSL टियर वन परीक्षा कार्यक्रम 2026 देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा और CHSL टियर वन डेट शीट PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। SSC CHSL टियर वन परीक्षा कार्यक्रम 2026 PDF डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा। SSC CHSL टियर वन परीक्षा कार्यक्रम 2026 PDF को सेव कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें-  

BSF कांस्टेबल जीडी भर्ती, शुरू हो चुके आवेदन; इच्छुक डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।