फोर्स में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बढ़िया खबर है। सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती अस्थायी आधार पर होगी और बाद में स्थाई भी की जा सकती है।
बता दें कि यह भर्ती खेल कोटे के अंतर्गत की जा रही है और केवल उन मेधावी खिलाड़ियों के लिए मान्य है जो पदक विजेता, पदधारी और/या खेल आयोजनों में भाग लेने वाले हों।
पात्रता मानदंड
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आयु: उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बीएसएफ ने बताया कि प्रचलित भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।
- उम्मीदवारों के पास बीएसएफ द्वारा आधिकारिक विज्ञापन में उल्लिखित निर्धारित खेल योग्यताएं भी होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
- इतना करते ही आपके सामने आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें।
- आखिरी में उम्मीदवार डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले सामान्य (अनारक्षित) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पुरुष उम्मीदवारों को 159 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए। बीएसएफ के अनुसार, शुल्क भुगतान के किसी अन्य तरीके से प्राप्त आवेदन को तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल
बीएसएफ इस भर्ती अभियान के माध्यम से 391 रिक्तियों को भरेगा।
ये भी पढ़ें-
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन