स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC JE पेपर I 2025 सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन लिंक फिर से एक्टिवेट कर दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस को जारी किया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन किया है, वे सभी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अब ऐसा कर सकते हैं। यह लिंक 28 नवंबर, 2025 तक एक्टिव रहेगा। जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जो कैंडिडेट इस मौके का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, उन्हें JE (पेपर I) एग्जाम के लिए शेड्यूल नहीं किया जाएगा और उनका एडमिट कार्ड भी नहीं बनाया जाएगा। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) एग्जाम, 2025 (पेपर-I) के लिए खुद स्लॉट चुनने के लिए कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन डिटेल्स डालें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और स्लॉट चुनें।
- एक बार हो जाने पर, सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।
पेपर I कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। एग्जाम 2 घंटे का होगा। कुल 200 सवाल 200 मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। क्वेश्चन पेपर 3 सेक्शन में बंटा होगा- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंजीनियरिंग। कैंडिडेट्स को पेपर-I में जनरल इंजीनियरिंग पार्ट (यानी, पार्ट-A, पार्ट-B या पार्ट-C) देना होगा, जिसे उन्होंने ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी स्ट्रीम/एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के सब्जेक्ट के आधार पर चुना है।
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से ऑर्गनाइजेशन में 1731 पोस्ट भरी जाएंगी। जिन कैंडिडेट्स ने 10 से 13 नवंबर तक खुली ओरिजिनल विंडो के दौरान सेल्फ स्लॉटिंग ऑप्शन का इस्तेमाल किया है, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
फिर बदला MCC NEET PG Counselling 2025 का शेड्यूल, राउंड 2 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Latest Education News