मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने MCC NEET PG काउंसलिंग 2025 शेड्यूल में बदलाव किया है। कैंडिडेट बदला हुआ शेड्यूल MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। बदले हुए शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 5 दिसंबर से शुरू होगा और 9 दिसंबर, 2025 को खत्म होगा। चॉइस फिलिंग विंडो 6 दिसंबर को खुलेगी और 9 दिसंबर, 2025 को बंद हो जाएगी। वहीं, चॉइस लॉकिंग 9 दिसंबर, 2025 को की जा सकेगी। बता दें कि राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।
सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 10 दिसंबर से 11 दिसंबर, 2025 तक की जाएगी। राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 दिसंबर, 2025 को आएगा। कैंडिडेट 13 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2025 तक अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं या जॉइन कर सकते हैं और जॉइन हुए कैंडिडेट के डेटा का वेरिफिकेशन 22 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2025 तक किया जाएगा। जो भी कैंडिडेट राउंड 2 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
MCC NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए रजिस्टर
- सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद MCC NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉगिन करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एप्लीकेशन फॉर्म का पेमेंट करें।
- इसके बाग सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।
नवीनतम नकारी के लिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पैनी निगाह मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें।