A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC एमटीएस और हवलदार भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती; पढ़ लें डिटेल

SSC एमटीएस और हवलदार भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती; पढ़ लें डिटेल

अगर आपने एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। एसएससी ने एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए लिए संशोधित टेंटेटिव रिक्तियां जारी की हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार भर्ती 2025 के लिए संशोधित टेंटेटिव रिक्तियों को जारी किया है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि यह अपडेट 26 जून 2025 को प्रारंभिक अधिसूचना जारी होने के बाद आया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, एसएससी ने कुल 5,464 रिक्तियों की घोषणा की है- जिसमें केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के अंतर्गत एमटीएस के लिए 4,375 पद और हवलदार के लिए 1,089 पद शामिल हैं। बता दें कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

एसएससी एमटीएस भर्ती प्रक्रिया

एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके बाद हवलदार पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) आयोजित की जाएगी।

कैसे चेक करें 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार जारी की गई संशोधित रिक्तियों की लिस्ट को देख सकते हैं। 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • उम्मीदवार चाहें तो आखिरी में एक प्रिंटआउट भी ले लें। 

नोटिस चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

4 IIM ने MBA के लिए संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया को किया लॉन्च, दाखिले के लिए नहीं करना होगा अलग-अलग आवेदन; पढ़ें डिटेल्स
IOCL में ग्रेड ए पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता

Latest Education News