1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IOCL में ग्रेड ए पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता

IOCL में ग्रेड ए पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता

 Published : Sep 10, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 02:20 pm IST

आईओसीएल में ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईओसीएल ग्रेड ए इंजीनियर्स और ऑफिसर्स पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहील है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक  वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के उत्तर से अवगत होते हैं। 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

  • उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक बी.टेक या बी.ई. की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को न्यूनतम 65% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के कम से कम 55% अंक होने चाहिए। 
  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 1 जुलाई, 2025 तक 26 वर्ष है, आरक्षित श्रेणियों के लिए लागू आयु सीमा में छूट के साथ।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

चयन प्रक्रिया

आईओसीएल ग्रेड ए पदों के लिए चयन तीन चरणों में होता है। पहला फेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) है। सीबीटी एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जो 150 मिनट की होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे। ये दो खंडों में विभाजित हैं: उम्मीदवार के इंजीनियरिंग विषय से संबंधित डोमेन ज्ञान (50 प्रश्न), और सामान्य योग्यता (50 प्रश्न), जिसमें मात्रात्मक योग्यता, तार्किक तर्क और मौखिक क्षमता शामिल होगी।

सीबीटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को समूह चर्चा (जीडी) और समूह कार्य (जीटी) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें संचार, टीम वर्क और समस्या-समाधान कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) है, जिसमें तकनीकी ज्ञान और समग्र उपयुक्तता का आकलन किया जाता है। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

ये भी पढ़ें- 

क्या SSC CGL टियर 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें

4 IIM ने MBA के लिए संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया को किया लॉन्च, दाखिले के लिए नहीं करना होगा अलग-अलग आवेदन; पढ़ें डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।