1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या SSC CGL टियर 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें

क्या SSC CGL टियर 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें

 Published : Sep 10, 2025 11:58 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 11:58 am IST

SSC CGL टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने भी SSC CGL 2025 के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CGL टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि SSC CGL टियर 1 परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? आइए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं। 

नेगेटिव मार्किंग

चाहे कोई परीक्षा हो, नेगेटिव मार्किंग को लेकर उम्मीदवारों के मन में प्रश्न होता ही है। तो बता दें कि SSC CGL 2025 टियर 1 परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा (नेगेटिव मार्किंग)। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक काट लिए जाएंगे। 

एग्जाम पैटर्न

  • SSC CGL टियर 1 की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। 
  • यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। 
  • SSC CGL टियर 1 की परीक्षा में चार सेक्शन होंगे। 
  • इसमें सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी होंगे। 
  • प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न होंगे। 
  • प्रत्येक सेक्शन 50 अंक का होगा। 
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। 
  • SSC CGL टियर 1 की परीक्षा के लिए कुल अवधि 60 मिनट की है। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इ्सके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन हुए शुरू; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? जान लें यहां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।