1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन हुए शुरू; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन हुए शुरू; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Sep 09, 2025 02:36 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 02:47 pm IST

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025(CET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 26 सितंबर 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन हेतु डायरेक्ट लिंक

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 9 सितंबर 2025
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025
  • विलंब दंड, संपादन और भुगतान की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड: 7 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 12 अक्टूबर 2025
  • परिणाम प्रकाशन: 17 अक्टूबर 2025

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

न्यूनतम आवश्यक अंक:

  • सामान्य वर्ग के लिए 50%
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45%।
  • पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं।

ये भी पढ़ें- 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू हैं एग्जाम

RBI में ग्रेड बी पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ लें डिटेल्स
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।