1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'चाकू निकाला', कनिका मान के एक्स बॉयफ्रेंड ने मारा था थप्पड़ और जान से मारने की दी थी धमकी, 'बिग बॉस 20' में सुनाई आपबीती

'चाकू निकाला', कनिका मान के एक्स बॉयफ्रेंड ने मारा था थप्पड़ और जान से मारने की दी थी धमकी, 'बिग बॉस 20' में सुनाई आपबीती

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 31, 2026 07:00 am IST,  Updated : Oct 31, 2026 07:00 am IST

कनिका मान ने अपने कॉलेज के दिनों की परेशान करने वाली घटनाओं के बारे में बताया, जिसे सुनकर उनके साथ के प्रतियोगी हैरान रह गए। उन्होंने खुलासा किया कि आखिरकार वह उस रिश्ते से बाहर कैसे निकल पाईं।

Kanika Mann- India TV Hindi
कनिका मान Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALKANIKAMANN

टीवी शो 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में कनिका मान ने एक 'एब्यूसिव' रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और अपने एक्स बॉयफ्रेंड की झेली गई हैरान कर देने वाली घटनाओं को याद किया। उन्होंने बताया कि उस लड़के ने उन्हें थप्पड़ मारा था, उनके पिता को फोन करने की धमकी दी थी और उनके सामने ही चाकू से खुद को घायल भी कर लिया था। उनकी बातें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। अपने उस डर को याद करते हुए कनिका ने कहा, 'वह जिस तरह से हिंसक था, मुझे डर था कि कहीं वह मेरी भी जान न ले ले।'

कनिका मान ने अपने हिंसक एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताया

कनिका ने अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि कॉलेज के पहले साल में ही उनका पहला बॉयफ्रेंड बना था। उन्होंने बताया कि दूसरी लड़कियों को देर रात तक अपने बॉयफ्रेंड से बात करते देखकर उन्हें भी ऐसा ही करने की इच्छा हुई, जिसके चलते उन्होंने फेसबुक अकाउंट बनाया। उन्होंने बताया कि वह उस लड़के से कैसे मिलीं. उन्होंने कहा, 'मैंने फेसबुक चलाया और उस पर अकाउंट बनाया, जो पहला लड़का मुझे थोड़ा सा भी भाव देने लगा। वही मेरा बॉयफ्रेंड बन गया।' हालांकि, बाद में उन्होंने उसे एक 'साइको' बताया।

जब कनिका मान को एक्स बॉयफ्रेंड ने मारा था थप्पड़

कनिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के हिंसक बर्ताव के कई किस्से बताए। उन्होंने याद किया कि वह बिना बताए उनके क्लासरूम में आ जाता था और एक बार तो उसने कनिका को सिर्फ इसलिए थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उन्होंने सिंगल स्ट्रैप ड्रेस पहनी थी। इस अजीब वजह के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'उसने मुझे इसलिए थप्पड़ मारा, क्योंकि मैंने सिंगल स्ट्रैप वाला ड्रेस पहना हुआ था।' उन्होंने यह भी बताया कि उस समय उन्होंने हाल ही में पियर्सिंग करवाई थी और इस घटना के बाद वहां से खून बहने लगा था।

कनिका मान का एब्यूजिव रिलेशनशिप

कानिका ने बताया कि सबके सामने मारपीट होने के बावजूद किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। उन्होंने आगे बताया कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके हाथ से एक तस्वीर छीनकर फेंक दी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने इसे एक 'हिंसक प्रेम कहानी' करार दिया। हालांकि, हालात और भी बदतर होते गए। कानिका ने बताया कि अगर वह उसके साथ जाने से मना करतीं तो वह उनके पिता को फोन करने की धमकी देता था। एक बार उसने सच में फोन किया, लेकिन उस दिन उनके पिता ने फोन नहीं उठाया।

कनिका मान ने कैसे एक्स बॉयफ्रेंड को सिखाया सबक

पीछे मुड़कर देखते हुए, एक्ट्रेस ने कहा कि काश उनके पिता ने फोन उठा लिया होता तो शायद वह इस रिश्ते से और जल्दी बाहर निकल पातीं। जब अन्य कंटेस्टेंट्स ने पूछा कि उन्होंने आखिरकार इस रिश्ते को कैसे खत्म किया तो कानिका ने बताया कि आठ-नौ महीने तक लॉ की पढ़ाई करने से उन्हें कानूनी मामलों की कुछ समझ मिल गई थी। उस आखिरी घटना को याद करते हुए, जिसने इस रिश्ते का अंत कर दिया। कानिका ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड हॉस्टल से उनके डिपार्टमेंट तक उनका पीछा करते हुए आया था। उन्होंने बिल्डिंग में एंट्री के दौरान हुई घटना के बारे में बताया, 'जब मैं अंदर जा रही थी तो उसने मेरा हाथ पकड़कर खींचा। ठंड का मौसम था, उसने हुडी पहनी हुई थी और उसके पास चाकू था। उसने चाकू निकाला और अपने ही हाथ पर गहरे कट लगाए- करीब 3-4 बार।' उन्होंने आगे कहा, 'उसने मेरे बाल पकड़ रखे थे और कहा कि वह इनसे सिंदूर लगाएगा।' उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत किसी से पुलिस को बुलाने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया, जिससे उनका एक्स बॉयफ्रेंड डर गया। कानिका ने बताया कि उसे दो-तीन दिन जेल में बिताने पड़े। हालांकि, उसके परिवार वालों ने उन्हें धमकाना जारी रखा। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार को इस दुर्व्यवहार के बारे में बताने से डरती थीं, लेकिन मुश्किल समय में साथ देने के लिए उन्होंने परिवार का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - 'बिग बॉस 20' में गुल्लू और यंग डीएसए की हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर फैंस ने की एविक्शन की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।