1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ये हैं देश के टॉप 10 डेंटल कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो हो जाएगी लाइफ सेट

ये हैं देश के टॉप 10 डेंटल कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो हो जाएगी लाइफ सेट

अगर आप डेंटिस्ट के रूप में अपने करियर को आगे ले जाने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। आइए इस खबर के जरिए देश के टॉप 10 डेंटल कॉलज को जानते हैं।

टॉप 10 डेंटल कॉलेज- India TV Hindi
Image Source : FILE टॉप 10 डेंटल कॉलेज

अगर आप नीट की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। अधिकतर मेडिकल फील्ड की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की प्राथमिकता एक MBBS डॉक्टर बनने की होती है। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो पहले से ही तय किए हुए होते हैं कि उनको कौन सा डॉक्टर बनना है। बता दें कि बहुत से स्टूडेंट्स का ख्वाब एक डेंटिस्ट बनने का होता है। जानकारी दे दें कि डेंटिस्ट बनने के लिए BDS का कोर्स करना होता है। लेकिन क्या आप देश के टॉप 10 डेंटल कॉलेज को जानते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के माध्यम से हम इस जानकारी से अवगत होते हैं। 

देश के टॉप 10 डेंटल कॉलेज

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप देश के टॉप 10 डेंटल कॉलेज के नाम, रैंक व स्कोर जान सकते हैं।

इंस्टीट्यूट आईडी इंस्टीट्यूट का नाम शहर और राज्य स्कोर रैंक
IR-N-I-1441 सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज चेन्नई, तमिलनाडु 81.83 1
IR-N-C-7254 मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज मणिपाल,कर्नाटक 76.03 2
IR-N-C-28507 मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज दिल्ली 74.39  3
IR-N-U-0523 किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, उत्तर प्रदेश 72.36 4
IR-N-I-1110 डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ पुणे, महाराष्ट्र 72.25 5
IR-N-C-19320 ए.बी. शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज मंगलुरु, कर्नाटक 70.14 6
IR-N-N-352 एसआरएम डेंटल कॉलेज चेन्नई, तमिलनाडु 69.18 7
IR-N-U-0108 जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली 64.38 8
IR-N-U-0363 शिक्षा `ओ` अनुसंधान भुवनेश्वर, ओडिशा 63.26 9
IR-N-I-1486 श्री रामचन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई, तमिलनाडु 62.40 10

उक्त कॉलेजों की रैंकिंग को NIRF Ranking 2024 के अनुसार बताया गया है। 

अगर आप इस वर्ष की नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए हैं और डेंटिस्ट के रूप में अपने आगे के करियर को बढ़ाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी कर दिया जाएगा।  

Latest Education News