1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MBBS के लिए सबसे सस्ता कॉलेज, 6 हजार रुपये से भी कम है फीस

MBBS के लिए सबसे सस्ता कॉलेज, 6 हजार रुपये से भी कम है फीस

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jun 04, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 02:20 pm IST

मेडिकल फील्ड में अपनी पढ़ाई को आगे ले जाने के अधिकतर इच्छुक स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल गढ़ा होता है कि MBBS के लिए सबसे सस्ता सरकारी कॉलेज कौन सा है। आज इस खबर के जरिए हम इसी सवाल के जवाब को जानेंगे।

MBBS के लिए सबसे सस्ता कॉलेज (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
MBBS के लिए सबसे सस्ता कॉलेज (सांकेतिक फोटो) Image Source : PIXABAY

अगर आप इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए हैं या अगले साल की तैयारी में लीन हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मेडिकल फील्ड में अपने करियर को बुलंदी पर पहुंचाने की इच्छा रखने वाले लगभग हर स्टूडेंट की ख्वाहिश एक MBBS डॉक्टर बनने की होती है। कुछ इसी सोच के साथ उम्मीदवार इस साल की नीट परीक्षा में शामिल हुए होंगे। इस वर्ष आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा की आंसर-की भी जारी हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के मन में एक सवाल तो अवश्य आ रहा होगा कि MBBS की पढ़ाई के लिए सबसे सस्ता कॉलेज कौन सा है? तो आइए आपको इस खबर के जरिए हम इस जानकारी से अवगत कराते हैं। 

MBBS के लिए सबसे सस्ता कॉलेज? यह एक ऐसा सवाल है जो करीब-करीब मेडिकल फील्ड वाले हर इंसान के मन में विचरण(घूमता) करता है। ऐसे में आपको जानकारी दे दें कि AIIMS Delhi, MBBS के लिए सबसे सस्ता सरकारी कॉलेज है। यहां MBBS के लिए करीब 6 हजार रुपये(एकेडमिक, हॉस्टल और अदर फीस) से भी कम फीस है। आप इस जानकारी को नीचे टेबल के माध्यम से अच्छी तरह समझ सकते हैं। 

शैक्षणिक एवं अन्य शुल्क राशि (रुपये में) हॉस्टल एवं अन्य शुल्क राशि (रुपये में)
पंजीकरण शुल्क 25 रुपये हॉस्टल रेंट* 990.00 रुपये
कॉशन मनी 100.00 रुपये जिमखाना शुल्क 220.00 रुपये
ट्यूशन शुल्क 1350.00 रुपये पॉट फाउंड 1320.00 रुपये
प्रयोगशाला शुल्क 90.00 रुपये बिजली शुल्क 198.00 रुपये
छात्र संघ शुल्क 63.00 रुपये मेस सिक्योरिटी (रिफेंडेबल) 500.00 रुपये
    हॉस्टल सिक्योरिटी (रिफेंडेबल) 1000.00 रुपये
कुल 1628.00 रुपये कुल 4228.00 रुपये

उक्त जानकारी AIIMS Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद प्रॉस्पेक्टस के मताबिक है।

AIIMS Delhi टॉप मेडकल कॉलेज की लिस्ट में शीर्ष स्थान का कॉलेज (NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार) है। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा को बीते माह 4 मई को देशभर में आयोजित किया गया था। अब उम्मीदवार अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।