A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPPSC PCS Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 1400 से ज्यादा केंद्रों पर होगी परीक्षा

UPPSC PCS Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 1400 से ज्यादा केंद्रों पर होगी परीक्षा

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा और एसीएफ/आरएफओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक फोटो

UPPSC PCS Admit Card: यूपीपीएससी पीसीएस और एसीएफ/ आरएफओ परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी पीसीएस और एसीएफ/ आरएफओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक आझिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसें परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा परीक्षा-2025 प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

इसमें पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और अभ्यर्थी अपने ओटीआर (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) नंबर का उपयोग करके आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPSC PCS Admit Card:  कैसे करें चेक व डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवार मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

UPPSC PCS Admit Card: डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

75 जिलों में 1,435 परीक्षा केंद्र बनाए गए

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 1,435 केंद्रों बनाए गए हैं, जहां पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 6.26 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। 

कितने पदों को भरा जाएगा

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 210 पदों को भरना है। 

परीक्षा में ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना न भूलें

आयोग ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं: उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना होगा, प्रत्येक पाली शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और उम्मीदवारों को दो हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो, मूल प्रति और एक वैध फोटो पहचान पत्र की एक प्रति साथ लानी होगी।

ये भी पढ़ें-चाय के स्वाद, गुणवत्ता पर आधारित दो कोर्स सरकार ने शुरू किए, जानें क्या है उद्देश्य

Latest Education News