A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस तारीख को जारी होगी WBJEE 2025 की आंसर-की, हो गई घोषणा; देखें नोटिस

इस तारीख को जारी होगी WBJEE 2025 की आंसर-की, हो गई घोषणा; देखें नोटिस

WBJEE 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी करने की तारीख को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्टि लिंक से आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 मई, 2025 को जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से अनंतिम कुंजी को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं होंगे वे सभी इसके खिलाफ 11 मई तक ऑब्जेक्शन कर सकेंगे।

ऑब्जेक्शन के लिए शुल्क?

ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 500 रुपये का गैर-वापसीयोग्य प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। इसका भुगतान नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। यदि शुल्क भुगतान सफल नहीं होता है तो किसी भी चुनौती की समीक्षा नहीं की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "WBJEE-2025 सूचना बुलेटिन की धारा 11.0 (ए, बी, सी) के अनुरूप, WBJEE-2025 के लिए मॉडल उत्तर कुंजी 9 मई, 2025 को अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार लॉग-इन कर सकते हैं और मॉडल उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार मॉडल उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो वह प्रदान किए गए यूजर इंटरफेस के माध्यम से 11 मई, 2025 (रात 11:59 बजे तक) तक किसी भी कुंजी को चुनौती दे सकता है।"

कैसे करें ऑब्जेक्शन?

  • WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध WBJEE उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपकी प्रोविजनल कुंजी प्रदर्शित होगी।
  • प्रोविजनल कुंजी की जाँच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam Result: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों कैंडिडेट्स कर रहे इंतजार

Latest Education News