1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Exam Result: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों कैंडिडेट्स कर रहे इंतजार

CBSE Board Exam Result: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों कैंडिडेट्स कर रहे इंतजार

 Published : May 09, 2025 12:21 pm IST,  Updated : May 09, 2025 12:21 pm IST

लाखों स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (कक्षा10वीं और 12वीं) के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। घोषित होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट- India TV Hindi
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट Image Source : FILE

CBSE Board Exam Result: सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी तक ऐसी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है कि रिजल्ट को कब और किस समय घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। एक बार होने के बाद उम्मीदवार अपने नतीजे को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

CBSE Board Exam Result: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट? 

जारी होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

  • स्टूडेंट्स को सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट या कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुलेगी, जहां उन्हें मांगे गए क्रेडेंशियल्स को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को सबमिट करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक 

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

डिजिलॉकर से कैसे करें चेक?

  • डिजिलॉकर पर रिजल्ट को देखने के लिए स्टूडेंट्स को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या एप खोलें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को इसमें साइन इन करना होगा।
  • यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले अकाउंट बनाएं  और फिर साइन इन करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं होमपेज पर CBSE Board Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें और फिर सबमिट करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें-

WB Madhyamik Exam 2026: 10वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, जानें कब शुरू होंगे एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।