उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है जो 18 दिसंबर 2025 को खत्म होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक होमगार्ड को कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होंगे।
सैलरी
नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, सैलरी को लेकर उम्मीदवारों के मन में प्रश्न रहता ही है कि कितनी सैलरी मिलेगी। ऐसे ही यूपी में निकली होमगार्ड भर्ती में सेलेक्शन होने पर कितनी सैलरी मिलेगी, ये सवाल भी उम्मीदवारों के मन में आया ही होगा। तो बता दें कि आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनसार, उक्त पदों पर एनरोलमेंट हुये होमगार्ड्स को ड्यूटी के लिए बुलाये जाने पर शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता दिया जायेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, वर्तमान में प्रतिदिन ड्यूटी पर उपस्थित करने पर 600 रुपये ड्यूटी भत्ता तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता निर्धारित है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- एक बार फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने की पात्रता?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। रिजर्व्ड कैटेगरी में छूट प्रदान की गई है।
- होमगार्ड भर्ती के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार उसी जनपद का मूल निवासी हो, जिस जनपद में वैकेंसी निकली है।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
SBI में SCO भर्ती, कैसे होगा सेलेक्शन? जान लें पूरा प्रोसेस
Latest Education News