स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 दिसंबर 2025 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को।
सेलेक्शन प्रोसेस?
सिलेक्शन प्रोसेस में दो स्टेज शामिल हैं। इसमें सबसे पहले कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद पर्सनल / टेलीफोनिक / वीडियो इंटरव्यू और CTC नेगोशिएशन के एक या ज्यादा राउंड होंगे। इंटरव्यू 100 मार्क्स का होगा। इंटरव्यू में क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक तय करेगा। इस बारे में कोई कॉरेस्पोंडेंस नहीं लिया जाएगा। सिलेक्शन के लिए मेरिट लिस्ट सिर्फ इंटरव्यू में मिले स्कोर के आधार पर घटते क्रम में बनाई जाएगी।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- एक बार फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 996 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- VP वेल्थ (SRM): 506 पोस्ट
- AVP वेल्थ (RM): 206 पोस्ट
- कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव: 284 पोस्ट
कितना है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले UR/EWS/OBC कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये है। वहीं, SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस/इंटिमेशन चार्ज नहीं है। फीस का पेमेंट वहां मौजूद पेमेंट गेटवे से ऑनलाइन करना होगा। पेमेंट डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग वगैरह से स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
SSC GD कांस्टेबल भर्ती: 25 हजार से ज्यादा पदों के लिए चल रहे आवेदन, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई