SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। इस भर्ती का आयोजन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) में कांस्टेबल (जीडी) और SSB में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों पर रिक्रूटमेंट के लिए किया जाए रहा है। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों की मेक्सिमम एज 23 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित कैटेगरी को आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- एक बार फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को स्टाफ सेलेक्शन कमीशना यानी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-