अगर आप उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल बनने की चाह रखते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। यूपी में लेखपाल के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल की सैलरी कितनी होती है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे भिज्ञ होंगे। चो चलिए जानते हैं।
उत्तर प्रदेश में लेखपाल की सैलरी?
मिली जानकारी के अनसुार, उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल को लेवल 3 के तहत सैलरी मिलती है। यूपी में लेखपाल को 21700 रुपये से 69100 रुपये तक सैलरी (बेसिक सैलरी) मिलती है। बेसिक सैलरी के अलावा इनको कई अलाउंस भी मिलते हैं। इनमें- महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रेवलिंग भत्ता (TA), चिकित्सा भत्ते और अन्य संबंधित भत्ते मिलते हैं।
यूपी में कितने पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश में निकली लेखपाल भर्ती के जरिए कुल 7994 पदों को भरा जाएगा।
कब शुरू हुआ आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू की गई थी। आज यानी 28 जनवरी 2026, इस भर्ती के लए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। वहीं फीस पेमेंट की आखिरी तारीख भी उसी दिन है। इसके अलावा फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 04 फरवरी को बंद हो जाएगी।
योग्यता
कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से क्लास 12 या इसके बराबर की परीक्षा पास होना चाहिए और UPSSSC PET 2025 क्वालिफाई किया होना चाहिए।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में PET स्कोर, उसके बाद लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
Ajit Pawar Death: क्या होता है राजकीय शोक, किन नियमों का करना होता है पालन? क्या ऑफिस भी रहते हैं बंद?
Latest Education News