CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शाामिल हुए स्टूडेंट्स अपने अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। हालांकि, परिणाम कब और किस समय जारी किया जाएगा, इस बात की कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण(रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) को भरना होगा।
- इतना करते ही परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें।
- इसके बाद अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित की गई थी।
किन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे सीबीएसई बोर्ड परिणाम को चेक
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
पासिंग मार्क्स
परीक्षा में छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कुल 100 अंकों में से कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है, जिसमें प्रत्येक में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र किसी भी विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होता है।
किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को लगातार बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
IDBI JAM भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन? जान लें चयन प्रक्रिया
Latest Education News