अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईडीबीआई में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे भिज्ञ होते हैं।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट (OT), दस्तावेज सत्यापन (DV), व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) और भर्ती-पूर्व चिकित्सा परीक्षण (PRMT) शामिल हैं। PRMT के बाद उम्मीदवारों की फिटनेस बैंक के मौजूदा दिशानिर्देशों पर आधारित होगी।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1100 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने की लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एलिजिबिलिटी
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 60% के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 55% के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।