1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली के स्कूलों में कब शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां? यहां जानें तारीख

दिल्ली के स्कूलों में कब शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां? यहां जानें तारीख

दिल्ली में स्कूली बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का इंतजार है, उम्मीद की जा रही कि है जल्द इसका ऐलान शिक्षा विभाग कर देगा।

School closed- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO School closed

दिल्ली के अभिभावकों और स्कूलों में पढ़ रहे उनके बच्चों को समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों देश की राजधानी समेत कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में उम्मीद की जा रही कि मई में ही सभी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि दिल्ली के शिक्षा विभाग ने दिल्ली के स्कूलों के लिए ऑफिशियल समर वेकेशन का ऐलान नहीं किया है। पर उम्मीद की जा रही है कि जल्द इसका ऐलान किया जा सकता है।

मई और जून में चलती है तेज हीटवेव

अगर पिछले साल जारी हुए एकेडमिक कैलेंडर की माने तो दिल्ली सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में मई के अंत में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो जाएगा और पूरे जून स्कूल बंद रहेंगे। जानकारी दे दें कि इन दिनों (मई-जून) में नार्थ इंडिया में काफी तेज हीटवेव चलती है, जिससे बच्चों की तबियत खराब हो सकती है।

कब से शुरू हो सकती है छुट्टियां?

पिछले साल के छुट्टियों के दौर को देखें तो दिल्ली के सभी स्कूल 11 मई को बंद हो गए थे, और 30 जून तक बंद थे। ऐसे में इस साल उम्मीद जताई जा रही है कि मई के दूसरे हफ्ते यानी 10 मई से ही स्कूल बंद किए जा सकते हैं और ये गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक रहेंगी यानी दिल्ली में कुल 50 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, 1 जुलाई से पुन: स्कूल खुलेंगे और बच्चों की कक्षाएं शुरू होंगी। जबकि सभी टीचरों और स्कूल कर्मियों को 28 और 29 जून को ही कार्यस्थल पर लौटना पड़ सकता है।

जानकारी दे दें कि अभी तक मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ही सभी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें:
12 अप्रैल से 3 दिन बंद रह सकते हैं कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, बच्चों की हो गई मौज!
आज खत्म हो रही केवीएस बालवाटिका के लिए एडमिशन प्रक्रिया, ऑनलाइन नहीं होगा आवेदन

Latest Education News