1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज खत्म हो रही केवीएस बालवाटिका 2 के लिए एडमिशन प्रक्रिया, ऑनलाइन नहीं होगा आवेदन

आज खत्म हो रही केवीएस बालवाटिका 2 के लिए एडमिशन प्रक्रिया, ऑनलाइन नहीं होगा आवेदन

 Published : Apr 11, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 01:18 pm IST

केंद्रीय विद्यालय आज केवीएस बालवाटिका 2 एडमिशन प्रक्रिया बंद करने जा रहे है यानी आज केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 2 से ऊपर की कक्षाओं में एडमिशन प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि है।

केंद्रीय विद्यालय- India TV Hindi
केंद्रीय विद्यालय Image Source : FILE PHOTO

अगर आप अपने बच्चे को केवीएस विद्यालयों में पढ़ाना चाहते हैं तो ये आपके लिए अंतिम मौका हो सकता है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन फिलहाल बाल वाटिका 2 कक्षा दूसरी से 10वीं और 12वीं में एडमिशन प्रक्रिया आज बंद कर देगा। ऐसे में जो लोग अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं वे किसी भी हाल में अपने नजदीकी स्कूल में जाकर फॉर्म भर दें। जानकारी दे दें कि आवेदन फॉर्म सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही संबंधित स्कूलों में जमा किए जा सकते हैं।

जानकारी दे दें कि यह फॉर्म आपको आपके नजदीकी केंद्रीय स्कूल से ऑफलाइन मोड में ही मिलेंगे। केवीएस बालवाटिका 1,बालवाटिका 3 और कक्षा 1 के रजिस्ट्रेशन पहले ही मार्च में खत्म हो चुके हैं।

कब आएगी एडमिशन लिस्ट?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवीएस की ओर से 17 अप्रैल को पहली लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद 18 से 21 अप्रैल तक बच्चों के एडमिशन होंगे। 11वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है।

क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?

केवीएस के मुताबिक, बालवाटिका 2 के लिए कम से कम बच्चे की उम्र 4 से 5 वर्ष के बीच मानी गई है। वहीं, बालवाटिका 3 के लिए 5 से 6 वर्ष के बीच मांगी गई है।

क्या लगेंगे जरूरी डाक्यूमेंट?

एडमिशन करवाने की इच्छा रखने वाले अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (फोटोकॉपी), माता-पिता/अभिभावक का अद्यतन सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), माता-पिता/अभिभावक का स्थानांतरण प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो), आधार कार्ड (फोटोकॉपी),पिछली कक्षा की मार्कशीट, एपीएएआर आईडी डिटेल्स ढूंढकर अपने पास रखना चाहिए क्योंकि ये सभी डाक्यूमेंट स्कूल एडमिशन में लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

12 अप्रैल से 3 दिन बंद रह सकते हैं कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, बच्चों की हो गई मौज!

जारी हो गया असम बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, लड़कों ने मारी बाजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।