1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सऊदी अरब पर हमलों के बीच अजीत डोभाल ने ईरान के security chief से बात की, क्षेत्रीय सुरक्षा पर मंथन

सऊदी अरब पर हमलों के बीच अजीत डोभाल ने ईरान के security chief से बात की, क्षेत्रीय सुरक्षा पर मंथन

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 13, 2026 07:10 am IST,  Updated : Oct 13, 2026 07:18 am IST

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम तथा आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई।

India Iran talks- India TV Hindi
अजीत डोभाल और मोहसिन रेजाई Image Source : X@IRAN_IN_INDIA

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई से फोन पर बात की है। जानकारी के मुताबिक डोभाल ने रेजाई से पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा के हालात पर चर्चा की। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के साथ दोनों देशों के आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बातचीत की जानकारी दी। दूतावास के मुताबिक, दोनों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम तथा आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस बातचीत को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब पर हुए ताजा हमलों पर भी बात हुई। खासतौर पर सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स पर हुआ हमला, जिसमें एक भारतीय की भी मौत हो गई थी। सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक बड़े हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 लोग घायल हो गए। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी। भारत ने साफ तौर पर कहा था कि सऊदी अरब में नागिरकों और नागरिक बुनियादी ढांचों पर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। इन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिप पर हमलों से भारत चिंतित

हालांकि डोभाल और रेजाई के बीच हुई बातचीत पर भारत की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। भारत लगातार बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए वेस्ट एशिया संकट के सॉल्यूशन की मांग करता रहा है। भारत ओमान की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मर्चेंट शिप पर हो रहे हमलों को लेकर भी चिंतित है। क्योंकि इनसे भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है।

रविवार को MT पेट्रो डॉल्फिन पर हमला

विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रविवार को MT पेट्रो डॉल्फिन नाम के एक कमर्शियल शिप पर हमला हुआ। इस शिप पर  11 भारतीय क्रू मेंबर थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 11 भारतीय नाविकों में से दो लापता बताए जा रहे हैं।

शिप MT वाल्थेरा पर भी हमला 

एक और शिप MT वाल्थेरा पर भी हमला हुआ। यह जहाज एक एक अनजान प्रोजेक्टाइल से टकरा गया जिससे इसमें आग लग गई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि MT वाल्थेरा पर सवार सभी 11 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि डोभाल और रेजाई के बीच बातचीत में मर्चेंट शिप पर हमलों का मुद्दा भी उठा।

ये भी पढ़ें:

रियाद एयरपोर्ट पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, हूती हमले में 13 लोगों की गई थी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।