A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सिविल इंजीनियरिंग के लिए कौन से हैं बेस्ट कॉलेज, देख लें टॉप 5 की लिस्ट

सिविल इंजीनियरिंग के लिए कौन से हैं बेस्ट कॉलेज, देख लें टॉप 5 की लिस्ट

अगर आप अपने करियर को सिविल इंजीनियिंग क्षेत्र में बनाने के इच्छुक हैं और अपने लिए बेस्ट कॉलेज तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

पढ़ाई चाहे किसी भी फील्ड की क्यों न हो, कॉलेज या संस्थान चुनने को लेकर अधिकतर स्टूडेंट्स के मन में कन्फ्यूजन हो रहता ही है। ऐसे में अगर आप अपने करियर को सिविल इंजीनियिंग क्षेत्र में बनाने के इच्छुक हैं और अपने लिए बेस्ट कॉलेज तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिविल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट कॉलेज कौन से हैं? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इससे भिज्ञ होंगे। आइए जानते हैं कि सिविल इंजीनियरिंग के लिए टॉप 5 कॉलेज कौन से हैं। 

सिविल इंजीनियरिंग के लिए टॉप 5 संस्थान?

सिविल इंजीनियरिंग के लिए टॉप 5 संस्थान कौन से हैं, इस जानकारी को आप निम्नवत पढ़ सकते हैं। 

  • आईआईटी रुड़की 
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी कानपुर
  • ​आईआईटी बॉम्बे​

सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आईआईटी रुड़की देश का सबसे बेस्ट कॉलेज है। इसके अलावा IIT मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर भी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बढ़िया संस्थान हैं। इन कॉलेजों में दाखिले लेने हेतु उम्मीदवारों को जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड को क्रैक करना पड़ता है और उसमें अच्छा स्कोर भी करना होता है। 

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है और उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा

वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सेशन 2 यानी अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सेशन 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना निर्धारित है।

ये भी पढ़ें- पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस भर्ती, 5000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए आवेदन आज से

Latest Education News