1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस भर्ती, 5000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए आवेदन आज से

पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस भर्ती, 5000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए आवेदन आज से

 Published : Feb 08, 2026 10:56 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 10:56 am IST

पंजाब नेशनल बैंक में निकली अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। इसके लिए आवेदन कहां और कैसे कर सकेंगे, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन

शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/OBC/EWS कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों 944 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा SC/ST/PWBD कैटेगरी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों 236 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार PNB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा का टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल होगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी/हिंदी होगा।

स्टाइपेंड

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी स्टाइपेंड मिलेगा इसे आप निम्नवत प्वाइंट्स में देख सकते हैं। 

  • रूरल/ सेमी अर्बन/ अर्बन- 12300 रुपये प्रति माह (कांट्रेक्ट पीरियड तक)
  • मेट्रो- 15000 रुपये प्रति माह (कांट्रेक्ट पीरियड तक)

ये भी पढ़ें- 

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।