1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

 Published : Feb 08, 2026 10:33 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 10:34 am IST

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : AGNIPATHVAYU.CDAC.IN

अगर आप भी इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन एयर फोर्स द्वारा अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 01/2027 की भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल आज बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में दिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को भर कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी 

उनका जन्म 01 जनवरी 2006 और 01 जुलाई, 2009 के बीच हुआ होना चाहिए। अग्निवीरवायु पद के लिए सिर्फ अविवाहित उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के लिए, उम्मीदवारों को क्लास 12 पास होना चाहिए या उनके पास मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

भारतीय वायुसेना में एक अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है?

भारतीय वायुसेना में एक अग्निवीर के सैलरी स्ट्रक्चर को आप सभी निम्नवत देख सकते हैं। 

  • अग्निवीरवायु को पहले साल 30 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें से 21,000 रुपये इन हैंड मिलते हैं। 
  • दूसरे साल में अग्निवीरवायु को 33000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 23,100 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।
  • तीसरे वर्ष में अग्निवीरवायु को 36,500 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 25,550 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।
  • चौथे वर्ष में अग्निवीरवायु को 40,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 28,100 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।