A
Hindi News एजुकेशन भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, किस राज्य में है स्थित? कुछ तो स्टेट भी हैं इससे छोटे; जान लें

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, किस राज्य में है स्थित? कुछ तो स्टेट भी हैं इससे छोटे; जान लें

देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, इससे तो लगभग आप सभी परिचित होंगे ही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PIXABAY सांकेतिक फोटो

समूचे विश्व में जनसंख्या के मामले में भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है (World Population Review के अनुसार)। वहीं, क्षेत्रफल की बात करें तो भारत का स्थान सातवां है। हम कह सकते हैं कि दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है। बता दें कि पहले नंबर पर रूस है। ऐसे ही देश में जनसंख्या के मामले में यूपी पहला स्थान रखता है और क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से भिज्ञ होंगे।

कौन सा है भारत का सबसे बड़ा जिला?

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात में स्थित है। इस जिले को हम सभी कच्छ के नाम से जानते हैं। इस जिले का क्षेत्रफल लगभग  45,674 वर्ग किलोमीटर है, जो कई राज्यों से अधिक है। बता दें कि कच्छ अपने बड़े भौगोलिक फैलाव और अनोखी जमीन के सबब भारत का सबसे बड़ा जिला होने का खिताब रखता है। 

इस जिले से हरियाणा, केरल, गोवा जैसे राज्य इससे छोटे हैं। इसका इतना बड़ा साइज मुख्य रूप से कच्छ के ग्रेट रण, बड़े रेगिस्तानी इलाके और अलग-अलग भौगोलिक विशेषताओं के कारण है।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? 

क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, अगर सबसे बड़े दूसरे राज्य की बात करें तो बहुतों को लगता होगा कि यूपी होगा। लेकिन ऐसा नहीं है, यूप तीसरे स्थान पर भी नहीं है। देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश है और तीसरा महाराष्ट्र है। इसके बाद चौथे पायदान पर नाम उत्तर प्रदेश का अता है। 

ये भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि भारत का किस देश के साथ सबसे लंबा बॉर्डर लगता है? जान लें

Latest Education News