1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या आपको पता है कि भारत का किस देश के साथ सबसे लंबा बॉर्डर लगता है? जान लें

क्या आपको पता है कि भारत का किस देश के साथ सबसे लंबा बॉर्डर लगता है? जान लें

 Published : Jan 07, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 02:56 pm IST

भारत कुल 7 देशों के साथ बॉर्डर साझा करता है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भारत की किस देश के साथ सबसे लंबी सीमा लगती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : RECTT.BSF.GOV.IN

भारत की जमीनी सीमा पाकिस्तान, चाइना, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार समेत कुल 7 देशों के साथ लगती है। बता दें कि भारत की कुल जमीनी सीमा 15106.7 किलोमीटर लंबी है और तट रेखा 7516.6 किलोमीटर है, जिसमें द्वीप क्षेत्र भी शामिल हैं। लेकिन  क्या आप जानते हैं कि भारत का किस देश के साथ सबसे लंबा बॉर्डर लगता है। अगर आप इस प्रश्न से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे।

किस देश के साथ लगती है भारत की सबसे लंबी सीमा?

भारत का सबसे लंबा बॉर्डर (जमीनी बॉर्डर) बांग्लादेश के साथ लगता है। इसकी लंबाई लगभग 4,096 किलोमीटर है। 

भारत के किन राज्यों से लगती है बांग्लादेश की सीमा? 

भारत के कुल पांच राज्यों से बांग्लादेश की सीमा लगती है। इनके नाम- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम हैं। इसमें पश्चिम बंगाल के साथ बांग्लादेश सबसे लंबी सीमा साझा करता है। 

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी भूमि सीमा

जब हम बात भूमि सीमा की करते हैं, तो बता दें कि भारत-बांग्लादेश की सीमा दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी जमीनी सीमा है।

किन देशों के साथ भारत की जलीय सीमा लगती है? 

भारत- श्रीलंका, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया के साथ जल सीमाएं भी साझा करता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा कितनी लंबी है?

वहीं, भारत और पाकिस्तान बॉर्डर की बात करें तो वो लगभग 3323 किलोमीटर लंबा है। भारत के जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात से पाकिस्तान की सीमा लगती है।

भारत की नेपाल, भूटान और म्यांमार के साथ सीमा

भारत-म्यांमार सीमा की कुल लंबाई 1643 किलोमीटर है। भारत नेपाल के साथ ओपन बॉर्डर शेयर करता है, जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से लगता है। वहीं, भूटान के साथ लगा बॉर्डर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश से लगता है। 

ये भी पढ़ें-  रोज देखते होंगे SMS, पर क्या जानते हैं इसकी फुल फॉर्म? पढ़ लें यहां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।