CSIR UGC NET परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां
18 दिसंबर 2025 को CSIR UGC NET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन होता है या नहीं।
अगर आपने CSIR UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। सबसे पहले बता दें कि CSIR NET परीक्षा पांच विषयों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के आयोजन में चंद दिन ही शेष रह गए हैं। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा 18 दिसंबर को CSIR-UGC NET दिसंबर 2025 का आयोजन किया जाना है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं है, आज इस खबर के जरिए हम इससे यही जानेंगे।
मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग?
परीक्षा चाहे किसी भी प्रकार की हो, लेकिन नेगेटिव मार्किंग को सवाल हर उम्मीदवार के मन में रहता ही है। ऐसे ही इस परीक्षा लेकर भी उम्मीदवारों के मन में सवाल होगी ही कि नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं, तो बता दें कि CSIR UGC NET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। मार्किंग स्कीम को आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं।
- केमिकल साइंसेज: पार्ट A में 20 प्रश्न होते हैं (15 करने हैं) हर प्रश्न 2 अंकों का। पार्ट B में 40 प्रश्न होते हैं (35 करने हैं), हर प्रश्न 2 अंकों का। पार्ट C में 60 प्रश्न होते हैं(25 करने हैं), हर प्रश्न 4 अंकों का। सभी सेक्शन में 25% नेगेटिव मार्किंग लागू है।
- लाइफ साइंसेज: पार्ट A में 20 प्रश्न (15 करने हैं), हर प्रश्न 2 अंकों का। पार्ट B में 50 प्रश्न (35 करने हैं), हर प्रश्न 2 अंकों का। पार्ट C में 75 प्रश्न (25 करने हैं), हर प्रश्न 4 अंकों का है। सभी पार्ट्स में 25% नेगेटिव मार्किंग है।
- अर्थ साइंसेज: पार्ट A का पैटर्न वही है: 20 प्रश्न, 15 करने हैं, हर प्रश्न 2 अंकों का। पार्ट B में 50 प्रश्न (35 करने हैं), हर प्रश्न 2 अंकों का। पार्ट C में 80 प्रश्न, 25 करने हैं, हर प्रश्न 4 अंकों का। पार्ट A और B के लिए नेगेटिव मार्किंग 25% है और पार्ट C के लिए लगभग 33% है।
- मैथमेटिकल साइंसेज: पार्ट A में 20 प्रश्न (15 करने हैं), हर प्रश्न 2 अंकों का। पार्ट B में 40 प्रश्न (25 करने हैं), हर प्रश्न 3 अंकों का। पार्ट C में 60 प्रश्न (20 करने हैं), हर प्रश्न 4.75 अंकों का है। पार्ट A और B पर 25% नेगेटिव मार्किंग लागू है, लेकिन पार्ट C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
- फिजिकल साइंसेज: पार्ट A में 20 प्रश्न (15 करने हैं), हर प्रश्न 2 अंकों का है। पार्ट B में 25 प्रश्न (20 करने हैं) हर प्रश्न 3.5 अंकों का। पार्ट C में 30 प्रश्न (20 करने हैं), हर प्रश्न 5 अंकों का। सभी पार्ट्स में 25% नेगेटिव मार्किंग लागू है।
- एग्जाम करवाएगी, जिससे इच्छुक रिसर्चर्स और लेक्चरर्स को भारतीय यूनिवर्सिटीज़ और रिसर्च संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चररशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा। एजेंसी ने पहले ही सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिसमें उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सेंटर कन्फर्म किए गए हैं, और उम्मीद है कि जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।
- यह एग्जाम पांच साइंस विषयों - केमिकल साइंस, लाइफ साइंस, अर्थ साइंस, मैथमेटिकल साइंस और फिजिकल साइंस - को कवर करेगा और कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा, जिसमें तीन घंटे में कुल 200 नंबर होंगे।
ये भी पढ़ें-
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई
