A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरुराज में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरुराज में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में बरुराज सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। 

Bihar vidhansabha chunav- India TV Hindi
Image Source : PTI Bihar Vidhansabha chunav

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में बरुराज सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। भाजपा ने बरुराज विधानसभा सीट से एकबार फिर अरुण कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने भी पिछली बार के विजेता नंद कुमार राय पर दांव खेला है।

पिछली बार भी बरुराज सीट पर आरजेडी प्रत्याशी नंद कुमार राय और भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह के बीच टक्कर थी, पिछली बार आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में इस सीट पर जेडीयू का प्रत्याशी नहीं था। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरुराज सीट पर आरजेडी प्रत्याशी नंद कुमार राय की जीत हुई थी उन्हें 68011 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह को 4909 वोटों से हराया था। अरुण कुमार सिंह को कुल  63102  वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे।