A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बेलागंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बेलागंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बेलागंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच में है।

Belaganj seat abhay kumar sinha surendra prasad yadav rjd ljp BJP Congress- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Belaganj seat abhay kumar sinha surendra prasad yadav rjd ljp BJP Congress

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बेलागंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच में है। राष्ट्रीय जनता दल ने बेलागंज विधानसभा सीट से सुरेंद्र प्रसाद यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि जनता दल (यूनाइटेड) ने अभय कुमार सिंहा पर दांव खेला है।

पिछली बार बेलागंज सीट पर एनडीए में रहे हम पार्टी के मो. शरीम अली और आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बेलागंज सीट पर आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव की जीत हुई थी। उन्हें 53079 वोट मिले थे और उन्होंने एनडीए में रहे हम पार्टी के मो. शरीम अली को करीब 5 हजार मतों से हराया था जिन्हें 48441 मत मिले थे।