A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: आरा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: आरा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

पिछली बार आरा सीट पर राजद प्रत्याशी मोहम्मद नवाज आलम और भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर थी...

<p>Bihar Election</p>- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Bihar Election

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में आरा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई (एमएल) के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने आरा विधानसभा सीट से अमरेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि सीपीआई (एमएल) ने कयामुद्दीन अंसारी पर दांव खेला है

पिछली बार आरा सीट पर राजद प्रत्याशी मोहम्मद नवाज आलम और भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरा सीट पर राजद प्रत्याशी मोहम्मद नवाज आलम की जीत हुई थी उन्हें 70004 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप सिंह को 666 वोटों से हराया था जिन्हें 69338 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 3 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 3203 वोट गए थे।