A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: संदेश में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: संदेश में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

पिछली बार संदेश सीट पर राजद प्रत्याशी अरूण कुमार और भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के बीच टक्कर थी।

<p>Bihar Election</p>- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Bihar Election

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में संदेश विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जेडीयू और राजद के बीच में है। जेडीयू ने संदेश विधानसभा सीट से विजेंद्र कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने किरण देवी पर दांव खेला है।

पिछली बार संदेश सीट पर राजद प्रत्याशी अरूण कुमार और भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के बीच टक्कर थी।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान संदेश सीट पर राजद प्रत्याशी अरूण कुमार की जीत हुई थी उन्हें 74306 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह को 25427 वोटों से हराया था जिन्हें 48879 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 3 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 3713 वोट गए थे।