A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: शाहपुर में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: शाहपुर में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

पिछली बार शाहपुर सीट पर राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी और भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर ओझा के बीच टक्कर थी।

<p>Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020</p>- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में शाहपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राजद के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने शाहपुर विधानसभा सीट से मुन्नी देवी को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने एक बार फिर से पिछली बार के विजेता राहुल तिवारी पर दांव खेला है।

पिछली बार शाहपुर सीट पर राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी और भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर ओझा के बीच टक्कर थी। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शाहपुर सीट पर राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी की जीत हुई थी उन्हें 69315 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर ओझा को 14570 वोटों से हराया था जिन्हें 54745 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 2641 वोट गए थे।