A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तरारी में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तरारी में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

पिछली बार तरारी सीट पर सीपीआई (एमएल) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में तरारी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई (एमएल) के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट से कौशल कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि सीपीआई (एमएल) ने एक बार फिर पिछली बार के विजेता सुदामा प्रसाद पर दांव खेला है।

पिछली बार तरारी सीट पर सीपीआई (एमएल) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तरारी सीट पर सीपीआई (एमएल) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद की जीत हुई थी उन्हें 44050 वोट मिले थे और उन्होंने लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय को 272 वोटों से हराया था जिन्हें 43778 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 3858 वोट गए थे।