A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चनपटिया में किसके सिर सजेगा ताज, पिछली बार खिला था कमल

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चनपटिया में किसके सिर सजेगा ताज, पिछली बार खिला था कमल

यहां भाजपा ने चनपटिया विधानसभा सीट से उमाकांत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने अभिषेक रंजन को मैदान में उतारा है।

<p>Bihar Vidhan Sabha</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Bihar Vidhan Sabha

पटना: अगले महीने 10 नवंबर को बिहार की जनता अपना फैसला सुनाएगी। अगले हफ्ते से विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू होना है। वहीं दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में चनपटिया विधानसभा सीट पर सभी की नजरें  हैं। यहां पर एनडीए की ओर से बीजेपी ने और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां भाजपा ने चनपटिया विधानसभा सीट से उमाकांत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने अभिषेक रंजन को मैदान में उतारा है। 

चनपटिया सीट पर पिछली बार के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रकाश राय ने जीत दर्ज की थी। यहां राय की सीधी टक्कर जदयू के एनएन साही से थी। पिछली बार बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है। चनपटिया में जहां भाजपा के सामने जदयू थी, वहीं इस बार ये दोनों मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चनपटिया सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश को मामूली अंतर से जीत मिली थी। उन्हें 39 प्रतिशत मतों के साथ 61,304 वोट मिले थे और उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी एनएन साही को मात्र 500 से कम वोटों से जीत मिली थी। साही को 60840 मत मिले थे।