A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: इस्लामपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जदयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: इस्लामपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जदयू की हुई थी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में इस्लामपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और आरजेडी के बीच में है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Image Source : PTI Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में इस्लामपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और आरजेडी के बीच में है। जदयू ने इस्लामपुर विधानसभा सीट से चंद्रसेन प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि आरजेडी ने राकेश कुमार रौशन पर दांव खेला है।

पिछली बार 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इस्लामपुर सीट पर जदयू के चंद्रसेन प्रसाद और बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र गोप के बीच टक्कर थी। इस सीट पर जदयू के चंद्रसेन प्रसाद ने जीत हासिल की थी। चंद्रसेन प्रसाद को 66587 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याक्षी वीरेंद्र गोप रहे जिन्हें 43985 वोट मिले थे।