1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Manjhi Election Result: मांझी से CPI-M के सत्येंद्र यादव 25 हजार वोटों से जीते

Manjhi Election Result: मांझी से CPI-M के सत्येंद्र यादव 25 हजार वोटों से जीते

Manjhi vidhan sabha Chunav Result: पिछली बार मांझी विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर LJP का प्रत्याशी रहा था।

Manjhi Election Result: मांझी में शुरू हुई मतगणना, जानिए JDU और CPI-M में कौन आगे- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Manjhi Election Result: CPI-M ने दर्ज की जीत

पटना। मांझी सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। यहां से सीपीआई एम के डॉक्टर सत्येंद्र यादव को 25 हजार से ज्यादा वोट से जीत मिली है। उन्होने निर्दलीय उम्मीदवार राणा प्रताप सिंह को हराया है। जारी हुए नतीजों के मुताबिक सत्येंद्र यादव को 59324 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राणा प्रताप सिंह को करीब 34 हजार वोट मिले। जनता दल यूनाइटेड की प्रत्याशी माधवी कुमारी को 29 हजार वोट मिले है। यहां से कुल 16 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए थे।

 इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक मांझी सीट पर 52.24 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मांझी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयशंकर दुबे की जीत हुई थी। उन्हें 29,558 वोट मिले थे और उन्होंने LJP प्रत्याशी केशव सिंह को करीब 9 हजार मतों से हराया था। केशव सिंह को 20,692 मत मिले थे। 

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है।