A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पारू में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पारू में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में पारू सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)और कांग्रेस के बीच में है। 

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पारू में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत- India TV Hindi
Image Source : PTI Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पारू में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में पारू सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)और कांग्रेस के बीच में है। भाजपा ने  पारू विधानसभा सीट से एकबार फिर अशोक कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने अनुनय सिन्हा पर दांव खेला है।

पिछली बार पारू सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह और आरजेडी प्रत्याशी शंकर कुमार के बीच टक्कर थी, पिछली बार आरजेडी और जेडीयू और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी थी और इस सीट पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार को उतारा था। लेकिन इस बार महगठबंधन की ओर से कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पारू सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह की जीत हुई थी। उन्हें  80445  वोट मिले थे और उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी शंकर प्रसाद को 13539 वोटों से हराया था। शंकर प्रसाद को कुल  66906 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।