नई दिल्ली। 5 राज्यों में सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही 2 चरणों में क्यों वोटिंग कराई जा रही है? पहले चरण में सिर्फ 18 सीटों को ही वोटिंग के लिए क्यों चुना गया है? इन सवालों का जवाब छत्तीसगढ़ से आ रही कुछ तस्वीरों से मिलता नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में साफ देखा जा रहा है कि नक्सलवाद की वजह से मतदान के लिए जरूरी ढांचा नहीं होने के कारण मतदान अधिकारी को पेड़ के नीचे मतदान केंद्र बनाना पड़ा है और उस मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए चारों तरफ सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यह तस्वीर छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा के एक मतदान केंद्र की है।
A polling station set up under a tree during the first phase of Assembly elections in Sukma, Chhattisgarh
दूसरी तस्वीर मतदान के लिए ढांचा तो मिल गया है लेकिन साफ दिख रहा है कि उस ढांचे की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। यह तस्वीर दंतेवाड़ा के एक पोलिंग स्टेशन की है।
Security personnel stand guard as voters wait in queues to cast their votes during the first phase of Assembly elections in Chhattisgarh at a polling station in Dantewada
हालांकि कई जगहों पर मतदान के लिए मतदाताओं के बीच भारी उत्साह भी देखने को मिल रहा है, हमीरगढ़ में सोलना के एक पोलिंग स्टेशन से आई ये तस्वीर उत्साह की झलक दे रही है।