1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे रैली

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे रैली

राज्य में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा और पहले चरण में कुल 18 सीटों के लिए मतदान होना है

Last Day of campaigning for 1st round of polls in Chhattisgarh- India TV Hindi
Last Day of campaigning for 1st round of polls in Chhattisgarh

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, शाम 5 बजे प्रचार बंद हो जाएगा। प्रचार बंद होने से पहले राज्य के मुख्य राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोक देना चाहते हैं और यही वजह है कि आज दोनो दलों के अध्यक्ष रैली करने जा रहे हैं। एक तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गरियाबंद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज 3 रैलियां करेंगे।

राज्य में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा और पहले चरण में कुल 18 सीटों के लिए मतदान होना है। जिन 18 सीटों पर मतदान होगा उनपर राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री रमन सिंह की सीट राजनंदगांव भी शामिल है, कांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा है, करुणा शुक्ला भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई हैं। सभी 18 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार इस तरह से हैं। 

 

विधानसभा सीट भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
खैरगढ़ कोमल जंघेल गिरवर जंघेल
डोंगरगढ़ सरोजिनी बंजारे भुव्नेश्वर सिंह बघेल
राजनंदगांव रमन सिंह करुणा शुक्ला
डोंगरगांव मधुसूदन यादव दालेश्वर साहू
खुज्जी हिरेंद्र साहू चान्नी साहू
मोहल्ला मानपूर कंचनमाला भुआर्य इंद्र सिंह मान
अंतागढ़ विक्रम उसेंडी अनूप नाग
भानूप्रतापपुर देवलाल दुग्गा मनोज सिंह मांडवी
कांकेर हीरा मरकाम शिशु पाल सोनी
केशकाल हरिशंकर नेताम संतराम नेताम
कोंडागांव लता उसेंडी मोहन लाल मरकाम
नारायणपुर केदार कश्यप चंदन कश्यप
बस्तर सुभाऊ कश्यप लकेश्वर बघेल
जगदलपुर  संतोष बाफना रेखा चंद जैन
चित्रकोट लच्छुराम कश्यप दीपक कुमार बाली
दंतेवाड़ा भीमा मांडवी देवती कर्मा
बीजापुर महेश गागड़ा विक्रम साहू मांडवी
कोंटा धनिराम बरसे कवासी लाखमा

चुनावों पर इंडिया टीवी की विशाल कवरेज :

विधानसभा चुनाव 2018

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018

लोकसभा चुनाव 2019