A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. AAP के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह की घर वापसी, बीजेपी में शामिल

AAP के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह की घर वापसी, बीजेपी में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले गुगन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुगन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

<p>Aam Aadmi Party 2019 Lok Sabha candidate Gugan Singh,...- India TV Hindi
Aam Aadmi Party 2019 Lok Sabha candidate Gugan Singh, rejoins BJP

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले गुगन सिंह ने फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुगन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद रहे।

बता दें कि इससे पहले भी गुगन सिंह भाजपा में रहे चुके थे। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और आम आदमी पार्टी शामिल में हो गए थे। 2019 में उन्होंने आप के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें बीजेपी के हंसराज हंस से हार का सामना करना पड़ा था। अब गुगन सिंह ने फिर घर वापसी की।