दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान से पहले घर बैठे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम, ये है तरीका
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान से पहले आप भी घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

- अगर आप 'Search by Details' को सेलेक्ट करते हैं तो अपना नाम, एज, डेट ऑफ बर्थ, राज्य का नाम, जिला, पिता या पति का नाम और कैप्चा डालना होगा फिर सर्च बटन को क्लिक करें, और अगर आप एपिक नंबर से अपना नाम सर्च करते हैं तो राज्य का नाम और कैप्चा डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
- अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा।
नोट- यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
11 फरवरी को आएंगे नतीजे
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में यहां की 70 में से 67 सीटें जीती थीं। बीजेपी को तीन सीटें ही मिली थीं जबकि 15 वर्षों तक लगातार राज करने वाली कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को जादुई आंकड़ा 36 सीटों का पाना जरूरी है। विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 फरवरी को होगी।