1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. अखिलेश यादव ने दी अरविंद केजरीवाल को बधाई, बोले- अब किसी 'बाग' को याद नहीं करेगी भाजपा

अखिलेश यादव ने दी अरविंद केजरीवाल को बधाई, बोले- अब किसी 'बाग' को याद नहीं करेगी भाजपा

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

AAP Wins- India TV Hindi
Image Source : PTI Aam Aadmi Party workers celebrate ahead of the final results, as early trends show party's victory in the Delhi Assembly polls

नई दिल्ली। दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। रुझानों से ये स्पष्ट हो चुका है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में एकबार फिर सरकार बनाएगी। जीत मिलती देख आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी जा रही है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। अखिलेश यादव ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल जी को बधाई देता हूं। मैं दिल्ली की जनता को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने नफरत, धोखे और विध्वंस की राजनीति नकार दिया है। इस चुनाव के बाद अब भाजपा किसी बाग को याद नहीं करेगी।"