Delhi Election Results: AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- हनुमान जी ने आज दिल्ली पर अपनी कृपा बरसाई है
दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर डाले गए मतों की गिनती शुरू हो गई है।

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विजेता बनकर उभरी है। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी रही। भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर रहा है, लेकिन बेहद निराशाजनक। कांग्रेस पार्टी का एकबार फिर दिल्ली में सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस को दिल्लीवासियों ने एक भी सीट नहीं दी।
Live updates : Delhi Election Results
-
February 11, 2020 9:36 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 7:33 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 7:32 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 7:32 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 6:35 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी अरविंद केजरीवाल को बधाई
-
February 11, 2020 5:59 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:48 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:24 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:14 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:14 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:14 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:14 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:13 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:12 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:12 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 5:12 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 4:21 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 4:17 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 4:17 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 4:16 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
February 11, 2020 3:42 PM (IST) Posted by Sailesh
हनुमान जी का आज दिन है, हनुमान जी ने कृपया बरसाई है दिल्ली पर, हनुमान जी का धन्यवाद - केजरीवाल
-
February 11, 2020 3:41 PM (IST) Posted by Sailesh
ये हमारी जीत नही..दिल्ली वालो की जीत है..पूरे भारत की जीत है - केजरीवाल
-
February 11, 2020 3:40 PM (IST) Posted by Sailesh
दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा - केजरीवाल
-
February 11, 2020 3:40 PM (IST) Posted by Sailesh
मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया - केजरीवाल
-
February 11, 2020 3:37 PM (IST) Posted by Sailesh
दिल्लीवालों आपने कमाल कर दिया- केजरीवाल
-
February 11, 2020 3:37 PM (IST) Posted by Sailesh
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ मंच पर पहुंचे
-
February 11, 2020 2:58 PM (IST) Posted by Sailesh
पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया की जीत, बीजेपी के रवि नेगी को कांटे की टक्कर में हराया
-
February 11, 2020 1:43 PM (IST) Posted by Sailesh
दिल्लीवासी फ्री के प्रलोभन में बह गए। तीन महीने से बिजली का बिल माफ था, महिलाओं के लिए बस में यात्रा फ्री है, लेकिन तीन महीनों से ही। हम केजरीवाल जी को शुभकामनाएं देते हैं। हम आने वाले चुनाव में अपनी कमियों को दूर करके अच्छा प्रदर्शन करेंगे: परवेश वर्मा
-
February 11, 2020 1:40 PM (IST) Posted by Sailesh
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा नतीजों पर कहा, जनाधार हमारे खिलाफ है, हम इसे स्वीकार करते हैं। हमने पार्टी को मजबूत करने और फिर खड़ा करने का संकल्प किया है।
-
February 11, 2020 1:37 PM (IST) Posted by Sailesh
एलजी अनिल बैजल ने दिल्ली विधानसभा को भंग किया
-
February 11, 2020 1:24 PM (IST) Posted by Sailesh
दिल्ली में विकास की जीत हुई, नफरत की हार हुई: AAP उम्मीदवार अमानतुल्ला खान
-
February 11, 2020 1:09 PM (IST) Posted by Sailesh
त्रीनगर, शालीमार बाग सीटों पर ‘आप’ की जीत: निर्वाचन अधिकारी
-
February 11, 2020 12:43 PM (IST) Posted by Sailesh
पार्टी दफ़्तर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ केजरीवाल
Delhi Election Results
कालकाजी सीट से आप उम्मीदवार आतिशी महज 6 वोटों से आगे चल रही हैं
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 1427 वोटों से पीछे चल रहे हैं, बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने बनाई बढ़त
केजरीवाल फिर मुख्यमंत्री बनने की ओर बढ़ रहे हैं, अब वह परिपक्वता की राजनीति करें: संबित पात्रा
शकूरबस्ती से आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं
पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया आगे निकले, कैलाश गहलोत भी आगे, कालकाजी से आतिशी पिछड़ीं
पूर्वी दिल्ली विश्वास नगर से भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा 534 वोट से आगे
मैं नतीजे की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार हूं। मेरा सीना आगे है। सारे वार झेलने को तैयार हूं। अभी हार नही मानी है: मनोज तिवारी
पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 28 वोट से पीछे चल रहे हैं, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 2 हजार वोट से आगे चल रहे हैं
मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा 100 सीटों से आगे निकले
बल्लीमारन से कांग्रेस के यूसुफ पिछड़े, बीजेपी उम्मीदवार लता सोढ़ी आगे
पहले राउंड की काउंटिंग के बाद कालकाजी से आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी 191 वोटों से पीछे चल रही हैं
कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी पीछे चल रही हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं।
पटपड़गंज से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पहले राउंड में 112 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तिमारपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडे पीछे चल रहे हैं।
त्रिलोकपुरी के रिटर्निंग ऑफिसर संजीव कुमार ने कहा, 13 राउंड की काउंटिंग होनी है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। 9 बजे तक पहले राउंड की काउंटिंग पूरी।
अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। दफ्तर में समर्थकों में जश्न का माहौल है
नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत पीछे चल रहे हैं
रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं, हरिनगर से बीजेपी के बग्गा भी आगे निकले
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 53 और बीजेपी 16 सीटों पर आगे
संगम विहार से कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद पीछे चल रही हैं, राजेंद्र नगर सीट से आप के राघव चड्ढा आगे चल रहे हैं
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल चुका है, आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी ने 18 सीटों पर बढ़त बनाई है
मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं
रुझानों में कांग्रेस पार्टी का खाता खुला, बल्लीमारान सीट पर आगे
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं
हरिनगर से बीजेपी उम्मीदवार बग्गा पीछे चल रहे हैं
चांदनी चौक सीट से आप उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी आगे चल रहे हैं, अलका लांबा पीछे चल रही हैं
9 सीटों के रुझान आए हैं 6 पर आम आदमी पार्टी आगे, बीजेपी 3 पर आगे है
पोस्टल बैलेट से 28 हजार 434 हजार वोट डाले गए हैं, पहले इनकी गिनती हो रही है
दिल्ली का पहला रुझान ओखला से, आम आदमी पार्टी आगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है
अरविंद केजरीवाल 8:45 पर अपने घर से बाहर निकलेंगे..घर से पार्टी ऑफिस के लिए निकलेंगे केजरीवाल
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी नतीजों से पहले मंत्र ट्वीट किया
AAP ने दावा किया है वह 2015 के नतीजों के दोहराएगी। पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनावों में 67 सीटें मिली थीं
गिनती शुरू होने से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे विजय गोयल, पूजा-अर्जना की,पार्टी की जीत के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विधानसभा चुनाव के नतीजों की वजह से आज राजधानी में ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, करीब 8.30 बजे से चुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे
मनोज तिवारी 2017 में पंजाब चुनाव के एक एग्जिट पोल का हवाला देते हुए दिल्ली के एग्जिट पोल के भी गलत साबित होने की बात कर रहे हैं।
एग्जिट पोल में कहा गया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 59 से 67 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी, मगर वहां के नतीजों में कांग्रेस ने बाजी मारी थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का जश्न मनाने के दौरान पटाखे न जलाने की नसीहत दी है।
आईटीओ पर स्थित पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां और नमकीन मंगाए गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जीत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत आज होने जा रही मतगणना के सिलसिले में मतगणना केंद्रों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थान हैं।
अधिकारियों के अनुसार मतगणना के लिए 33 पर्यवेक्षक होंगे।