1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. आप पर नड्डा का हमला, कहा ईमानदारी का ढोंग कर रहे हैं केजरीवाल

आप पर नड्डा का हमला, कहा ईमानदारी का ढोंग कर रहे हैं केजरीवाल

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमला बोला है।

<p>jp Nadda</p>- India TV Hindi
jp Nadda

दिल्ली चुनाव में मतदान की तारीख निकट आते ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तल्खी भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमला बोला है। नड्डा ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि केजरीवाल जी, आप बच्चों की कसम खाकर ईमानदारी का ढोंग करते रहे और विनय बंसल, आपका रिश्तेदार, 10 करोड़ के PWD घोटाले में गिरफ्तार हुआ।

केजरीवाल पर आगे आरोप लगाते हुए नड्डा ने लिखा कि आपकी सरकार में राशन और दवा घोटाला, ऑटो परमिट घोटाला, स्कूल के कमरे बनाने में घोटाला हुआ पर कोई एक्शन नहीं लिया, उल्टे भ्रष्टाचारियों को बचाया गया। 

अगले ट्वीट में नड्डा कहते हैं कि  भ्रष्टाचार खत्म करने का झांसा देकर सत्ता पाने वाले केजरीवाल जी, आप को भले ही दिल्ली जल बोर्ड का घोटाला, CNG और इलेक्ट्रिक बस घोटाला, लाडली योजना घोटाला, मार्शल भर्ती घोटाला याद न हो, पर जनता को सब याद है।