1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: आप के एसके बग्‍गा ने फ‍िर दर्ज की जीत, 3995 वोटों से हराया भाजपा को

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: आप के एसके बग्‍गा ने फ‍िर दर्ज की जीत, 3995 वोटों से हराया भाजपा को

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: आप के एसके बग्‍गा ने फ‍िर दर्ज की जीत, 3995 वोटों से हराया भाजपा को

<p>Krishna Nagar</p>- India TV Hindi
Krishna Nagar

नई दिल्ली। कृष्‍णा नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार एस.के. बग्‍गा ने एक बार फ‍िर जीत हासिल की है। बग्‍गा ने यहां भाजपा के उम्‍मीदवार अनिल गोयल को 3995 वोटों से हराया है। उल्‍लेखनीय है कि 2015 के विधानसभा चुनावों में भी एसके बग्‍गा ने इसी सीट पर 2277 वोटों से जीत हासिल की थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक कृष्‍णा नगर विधानसभा सीट पर कुल 146855 वोट पड़े। इसमें से एसके बग्‍गा को 72111 (49.1 प्रतिशत) वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के अनिल गोयल को 68,116 (46.38 प्रतिशत) वोट मिले। तीसरे स्‍थान पर कांग्रेस रही। कांग्रेस उम्‍मीदवार अशोक वालिया को यहां 5079 (3.46 प्रतिशत) वोट मिले।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: आप के एसके बग्‍गा ने फ‍िर दर्ज की जीत, 3995 वोटों से हराया भाजपा को

2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एसके बग्गा की जीत हुई थी। कृष्णा नगर विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 82689 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को 36541 वोट मिले ते और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 18695 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एसके बग्गा की जीत हुई थी और उन्हें कुल 65919 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी किरण बेदी को हराया था जिन्हें 63642 वोट मिले थे।